ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सक्रिय राजनीति में एंट्री के बाद बुधवार को जमशेदपुर में पतंग महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने खुद भी पतंग उड़ाई और कहा-बचपन की याद आ गई। मैंने बचपन में काफी पतंग उड़ाई है। जमशेदपुर के सूर्य मंदिर परिसर में पहली पर पतंग महोत्सव मनाया गया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 10 जनवरी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद ने उन्हें ऑनलाइन सदस्यता दिलाई थी। लोगों ने उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
इधर, पतंग महोत्सव के इस ऐतिहासिक आयोजन में शहर के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान को सजा दिया। कार्यक्रम में पतंगबाजी के अलावा स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। पारंपरिक संगीत और नृत्य के साथ-साथ स्वादिष्ट झारखंडी व्यंजन भी परोसे गए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आने वाली पीढ़ी को पूर्वजों के परंपरा के बारे में बताना हमारी जिम्मेदारी: रघुवर दास वहीं, रघुवर दास ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने पर्व त्योहार मनाने के लिए ऐसी व्यवस्था की है, जहां समाज के कमजोर तबके, जो गरीब हैं, उसकी रोजी रोटी की भी चिंता होती है। दीपावली देखिए कुम्हार भाई के जिंदगी में बदलाव आता है। रक्षाबंधन देखिए तो राखी बनाने वालों को रोजी रोटी की व्यवस्था होती है। उन्होंने कहा- उसी तरह मकर संक्राति पर पतंग उड़ाने की परंपरा हजारों सालों से चली आ रही है। हमारी जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी को पूर्वजों के परंपरा के बारे में बताए। इसी उद्देश्य से सूर्य मंदिर कमिटी द्वारा पतंग महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। ये भी पढ़िए रघुवर दास बन सकते हैं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष:15 जनवरी के बाद घोषणा की पूरी संभावना, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब रघुवर फिर से भाजपा की सक्रिय राजनीति में उतरेंगे। उन्हें बड़ा दायित्व मिलने की संभावना है। पढ़िए पूरी खबर…


