राष्ट्रपति के आगमन को लेकर आज से 3 दिनों के लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर रातू रोड स्थित लोकभवन तक 117 जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। 75 बाइलेन को बंद किया गया है। राष्ट्रपति का काफिला रविवार की शाम एयरपोर्ट रोड से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक होते हुए सहजानंद चौक बाइपास रोड होकर लोकभवन तक पहुंचेगा। वहीं सोमवार की सुबह लोकभवन से निकल कर इसी रूट से एयरपोर्ट जाएगा। यहां से राष्ट्रपति जमशेदपुर के लिए उड़ान भरेंगी। राष्ट्रपति के काफिला को लेकर 3 दिनों के लिए हरमू रोड समेत पूरे रूट लाइन में अॉटो व ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। काफिला निकलने से एक घंटे पहले सभी बाइलेन बंद कर दिए जाएंगे। वो सबकुछ जो आपका जानना जरूरी है… काफिला गुजरने के 20 मिनट बाद खोला जाएगा बाइलेन राष्ट्रपति का काफिला पार होने के 20 मिनट बाद बाइलेन खोले जाने का निर्देश दिया गया है। वहीं घर व फ्लैट के बाहर की गई बैरिकेडिंग से आगे लोगों को जाने की अनुमति नहीं होगी। बैरिकेडिंग से आगे जाने का कोई भी व्यक्ति प्रयास करता है तो तुरंत उसे रोकते हुए वरीय अधिकारी को सूचना देंगे, ताकि उसका सत्यापन कराया जा सके। तीन दिन कैसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शनिवार की शाम रिहर्सल के दौरान राजधानी में ड्रॉप गेट बंद रखा।


