बची किस्त तभी मिलेगी जब 31 तक आवास पूरा करें

प्रधानमंत्री आवास योजना के वैसे लाभुकों की परेशानी बढ़ाने वाली है। जिन्होंने दो- तीन किस्ते मिलने के बावजूद अपने घरों का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है। केंद्र सरकार ने उन्हें 31 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। 31 दिसंबर तक आवास का निर्माण पूरा कर लेने वाले को ही बकाया किस्तों का भुगतान नगर परिषद की ओर से किया जाएगा। इस साल के अंत तक आवास पूरा नहीं होने पर बकाया किस्त नहीं दी जाएगी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने नगर विकास एवं आवास विभाग को आदेश जारी कर 31 दिसंबर तक आवास निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। तय तारीख के बाद घर पूरा करने वालों को निर्माण पर हुए खर्च का वहन खुद ही करना होगा। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में ऐसे 581 लाभुकों को चिन्हित किए गए हैं। जिन्हें व्यक्तिगत आवास बनाने के लिए दो-तीन किस्तें दी जा चुकी है। उसके बावजूद उन्होंने अपने घर पूरा नहीं किए हैं। नगर परिषद की ओर से अब उन्हें अंतिम बार नोटिस भेजे जा रहे हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *