पंच-सरपंचों ने भेंडरी में सीखी सुदर्शन क्रिया

नवापारा भेण्डरी| समाज कल्याण विभाग, जिला धमतरी द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत भेण्डरी (जनपद पंचायत मगरलोड) में 22 से 27 दिसंबर तक आनंद अनुभूति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग, प्राणायाम, ध्यान और सुदर्शन क्रिया जैसी विशेष श्वास तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों का शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास कर उन्हें तनावमुक्त जीवन, नशा और हिंसा मुक्त समाज की ओर प्रेरित करना था। शिविर में ग्राम सरपंच राजेश्वरी पटेल, उपसरपंच राधे पटेल, सचिव छबि विनायक, नंदू सेन, गंगोत्री निषाद, राजू साहू, पिंटू, यशवंत यादव सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *