तोषगांव| राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोषगांव के के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम गिधामुंडा में 26 से 1 जनवरी तक होगा। यह शिविर नशामुक्त समाज के लिए युवा के उद्देश्य को लेकर किया जा रहा है। इसमें स्वयं अपने कर्तव्यों को पालन करते हुए ग्रामीणों को भी नुक्कड़ नाटक, रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से भी जागरूक किया जाएगा। सरपंच मंजूलता देवराज यादव के आतिथ्य व प्राचार्य बीआर भोई के अध्यक्षता में व कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र विशाल, पूर्णिमा प्रधान के निर्देशन में दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जीतेंद्र सतपथी, ग्राम गौंटिया महेंद्र साहू, प्रह्लाद सिदार सहित अन्य मौजूद थे।


