श्री हरमंदर साहिब में मनाया श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व, साहिबजादों की शहादत के सम्मान में दीपमाला हुई कम

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व और चार साहिबजादों का शहीदी पर्व शनिवार को एक ही दिन मनाया गया। शहीदी दिवस के मद्देनजर श्री हरमंदर साहिब में हलकी दीपमाला की गई। वहीं दोनों पर्व एक साथ होने के चलते श्रद्धालुओं की श्रद्धा में कोई कमी नहीं आई है, आज भी लाखों श्रद्धालु सचखंड श्री हरमंदर साहिब में नतमस्तक और आशीर्वाद लिया । प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री हरमंदर साहिब, गुरुद्वारा अटल राय साहिब तथा श्री अकालतख्त साहिब पर सुंदर जलौ भी सजाए गए। इस मौके जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे गूंजे। हजूरी रागी जुहार सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का संघर्ष किसी धर्म या कौम के विरुद्ध नहीं बल्कि केवल जुल्म के खिलाफ था। उन्होंने बताया कि किस तरह ‘सरबंसदानी’ ने अपना पूरा परिवार धर्म और हक की रक्षा के लिए न्यौछावर कर दिया। गुरु साहिब की शिक्षाओं और उनकी वाणी को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *