पत्रकार मनोज सिंह के दादा राजदेव सिंह का शनिवार दोपहर दो बजे निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उत्तर प्रदेश में एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार रविवार को वाराणसी के घाट पर होगा। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के टिसौरी गांव के निवासी थे। बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपने पीछे चार पुत्रों से भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्रों में रमाकांत सिंह, प्रमोद सिंह, जितेंद्र सिंह व अरविंद सिंह हैं।


