रांची की प्रसिद्ध कवयित्री व लेखिका ‘मीनू’ मीना सिन्हा की आठवीं पुस्तक ‘मीनू सतसई’ का लोकार्पण बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के 44वें महाधिवेशन में पटना में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ कवि बुद्धिनाथ मिश्र थे। ‘मीनू” मीना सिन्हा को महाधिवेशन में डॉ. सुलक्ष्मी कुमारी स्मृति सम्मान से भी नवाजा गया। ‘मीनू सतसई’ में 725 दोहे संकलित हैं, जो 60 शीर्षकों में जीवन के अनुभव का निचोड़ है।


