जम्मू ने जीती 48वीं बीएसएफ इंटर-फ्रंटियर हॉकी प्रतियोगिता

भास्कर न्यूज | जालंधर 48वीं बीएसएफ इंटर-फ्रंटियर हॉकी प्रतियोगिता का समापन बीएसएफ जालंधर के अश्विनी स्टेडियम में हुआ। प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न बीएसएफ फ्रंटियर्स की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन तथा उच्च स्तरीय खेल भावना का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला पंजाब फ्रंटियर और जम्मू फ्रंटियर की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में जम्मू फ्रंटियर ने 2–1 के स्कोर से विजय प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया, जिसे दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ सराहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीएच सेतुराम, डीआईजी/पीएसओ, बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीएसएफ जिम्नास्टिक्स टीम द्वारा प्रस्तुत आकर्षक फ्लोर परफॉर्मेंस तथा फ्रंटियर योगा टीम के सशक्त प्रदर्शनों ने समारोह में विशेष ऊर्जा और रंग भर दिया। जम्मू फ्रंटियर की विजेता टीम को मुख्य अतिथि द्वारा विजेता ट्रॉफी एवं पदकों से सम्मानित किया गया, जबकि पंजाब फ्रंटियर की टीम को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए उपविजेता शील्ड प्रदान की गई। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों की लगन, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल भावना की प्रशंसा की। उन्होंने प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा करते हुए कहा कि खेल गतिविधियां एकता, अनुशासन और सीमा सुरक्षा बल की समृद्ध खेल परंपरा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *