जोधपुर रेल मंडल में कई ट्रेनें चेंज रूट से चलेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर हिरनौदा-फुलेरा-भांवसा स्टेशनों के बीच ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम का काम चल रहा है। वहीं गहलोता-मण्डावरिया रेल लाइन पर ब्रिज संख्या 270, मण्डावरिया-किशनगढ रेल खंड पर ब्रिज संख्या 279 व नरेना यार्ड में तकनीकी कार्यों के कारण 2 फरवरी को ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम, रेल लाइन पर ब्रिज बनने का कारण ट्रेनें प्रभावित होंगी। ये रहेगा गाड़ियों का रूट रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) 1. गाडी संख्या 12465, इंदौर-भगत की कोठी 2 फरवरी को इंदौर से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। रेगुलेट रेल सेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से) 1. गाड़ी संख्या 22631, मदुरै-बीकानेर 30 जनवरी को मदुरै से प्रस्थान करेगी व आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 40 मिनट रेगुलेट रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर जो 31 जनवरी को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी व साखून स्टेशन पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।


