नशा तस्करी गिरोह के 2 धराए, 4 प्रखंडों में था नेटवर्क, पहले युवाओं में डालते थे आदत

भास्कर न्यूज |हजारीबाग/कटकमदाग कटकमदाग थाना की पुलिस ने बुधवार को दो ब्राउन शुगर कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों सगे भाई हैं। पुलिस ने उनके पास से सात ग्राम ब्राउन शुगर और मिनी वेटिंग मशीन के अलावा 1250 रुपया नगद बरामद किया है। पकड़े गए दोनों भाई कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद निवासी मोहम्मद जलालुद्दीन कुरैशी के पुत्र मोहम्मद इकबाल कुरैशी व मोहम्मद इफ्तखार कुरैशी है। गिरफ्तार दोनों भाइयों ने पुलिस के समक्ष स्वीकारा है कि बड़ा भाई मोहम्मद इकबाल कुरैशी का ब्राउन शुगर के मुख्य सरगना से सीधा संपर्क है जहां से वह ब्राउन शुगर का उठाव कर पेडलरों तक पहुंचाने के लिए अपने छोटे भाई मोहम्मद इफ्तार कुरैशी को देता है। इस कारोबार में इतनी गोपनीयता बरती जाती है कि बड़ा भाई जिसके पास से ब्राउन शुगर उठाव करता है इसकी जानकारी छोटे भाई को नहीं होती है। पकड़े गए दोनों भाई ड्रग एडिक्ट भी हैं और कारोबारी भी। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया है कि वह हजारीबाग लक्ष्मी सिनेमा के समीप स्थित देवा नाम के एक व्यक्ति से ब्राउन शुगर का उठाव करते हैं यहां उन्हें 850 रुपए में 25 मिली की दर से ब्राउन शुगर मिलता है। अर्थात 3400 में 1 ग्राम ब्राउन शुगर देवा इकबाल कुरैशी को उपलब्ध कराता है । इकबाल अपने छोटे भाई को 25 मिली वजन कर अलग-अलग पुड़िया तैयार करता है क्योंकि ड्रग एडिक्ट का एक डोज न्यूनतम 25 मिली का होता है। इस प्रकार एक ग्राम ब्राउन शुगर का चार पुड़िया तैयार होता है। जिसे इकबाल का छोटा भाई इफ्तार पेडलर को 1000 प्रति मिली की दर से उपलब्ध कराता है। जबकि पेडलर 25 मिली की पुड़िया को 1250 रुपए या उससे अधिक में भी बेचते हैं ।यह एडिक्ट के तड़प पर निर्भर करता है। जो एडिक्ट जितना निडी होता है उसके पास उतना ही महंगे दर में ब्राउन शुगर पैडलर बेचते हैं। इनका नेटवर्क कटकमदाग, बड़कागांव ,केरेडारी ,कटकमसांडी आदि क्षेत्र में फैला हुआ है । जहां इकबाल का पेडलर काम करते हैं। उसने पुलिस के समक्ष यह भी खुलासा किया है कि पहले वह खुद एडिक्ट हुआ फिर आपूर्ति कर्ता देवा के संपर्क में जाकर उसका पेडलर बना और अब वह खुद पेडलर तैयार करने लगा है। वह भी पेडलर तैयार करने के लिए पहले युवाओं को एडिक्ट बनाया फिर उन्हें पेडलर बना दिया अब उसके पेडलर लोगों को एडिक्ट बनाते हैं और बेचते हैं। दोनों भाइयों ने बताया कि वह ब्राउन शुगर के आदी हो गए हैं ।इस कारोबार में संलिप्त रहने से उनका खुद के सेवन का खर्च निकल जाता है। गिरफ्तार आरोपी भाई। बड़े कारोबारी भी जल्द पकड़े जाएंगे थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि उक्त दोनों भाइयों के गतिविधि पर पूर्व से उन्हें संदेह था। उनके पीछे अपने नेटवर्क को लगाया ।जिससे सूचना मिली कि दोनों ब्राउन शुगर के कारोबार में अंदर तक मिले हुए हैं। फिर वे फील्ड में ब्राउन शुगर आपूर्ति कर लौट रहे थे तभी दोनों को पकड़ लिया गया ।दोनों से पूछताछ में इस तरह की कारोबार में संलिप्त कई लोगों के नाम सामने आए हैं ।जिनके विरुद्ध छापामारी तेज कर दी गई है । इनका तार बड़े कारोबारी से जुड़ा हुआ है। अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर टीम गठित कर छापामारी की। मुख्य आपूर्ति कर्ता का डिटेल मिल गया है जिसके विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *