भास्कर न्यूज | इटखोरी मां भद्रकाली की मंगलवार संध्या विधि-विधान के साथ साधना चबूतरा पर महा आरती की गई। इससे पूर्व अहले सुबह माता रानी की भक्ति भाव से श्रंगार पूजन किया गया। मां की श्रंगार पूजन के बाद मंदिर के पुरोहितों ने मां की भक्तिभाव के साथ आरती उतारी। फिर सुबह से लेकर शाम तक मंदिर आए श्रद्धालुओं के बीच भोग का खीर प्रसाद वितरण किया गया। फिर संध्या बेला में मंदिर के साधना चबूतरा पर मां की विधि-विधान के साथ महाआरती की गई। उल्लेखनीय है कि भद्रकाली मंदिर में विगत कुछ वर्षों से हर मंगलवार की संध्या महाआरती का आयोजन होता आ रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। संध्या प्रहर में मां के लगाए गए भोग का खीर और फल प्रसाद मंदिर आए श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। 15 जनवरी के कारण मंदिर परिसर में मां की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही। मंदिर आए श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए जय मां भद्रकाली, हर हर महादेव, वीर बजरंगबली और जय शनिदेव की जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हुआ।


