इनोवेटिव और क्रिएटिव तरीकों से बर्थडे पार्टी को बनाएं खास

लुधियाना। आजकल बच्चों के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए थीम आधारित पार्टियों का क्रेज काफी बढ़ गया है। लोग अब बर्थडे को खास और यादगार बनाने के लिए नए और क्रिएटिव तरीके आजमा रहे हैं। खास बात यह है कि ये थीम पार्टीज सिर्फ बड़े हॉल या होटल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि घर पर ही शानदार तरीके से आयोजित की जा रही हैं। थीम पार्टी में बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर, सुपरहीरो या परियों की कहानियों को शामिल किया जा रहा है। जैसे कि बार्बी थीम, स्पाइडरमैन, जंगल सफारी, स्पेस एडवेंचर या यूनिकॉर्न थीम। इस बार कुछ नए ट्रेंड्स जैसे मिनिमल डेकोर थीम, ईको-फ्रेंडली सजावट और डीआईवाई डेकोरेशन भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। {बच्चे की पसंद के हिसाब से थीम चुनें। अगर बच्चा सुपरहीरो पसंद करता है, तो बैटमैन या आयरनमैन थीम चुन सकते हैं। अगर बच्चा नैचुरल चीजें पसंद करता है, तो जंगल सफारी थीम पर फोकस करें। {थीम के अनुसार बैलून, बैनर और कटआउट्स का इस्तेमाल करें। घर की दीवारों पर थीम के रंगों का तालमेल बैठाकर सजावट करें। {घर पर खुद से सजावट के लिए पेपर आर्ट, कार्डबोर्ड क्राफ्ट और लाइट्स का इस्तेमाल करें। यह न केवल बजट में रहेगा, बल्कि बच्चों को भी मज़ा आएगा। {बच्चों और मेहमानों के लिए फोटो बूथ लगाएं। इसे थीम के अनुसार डिजाइन करें। {बच्चों के लिए थीम से मेल खाते फूड और स्नैक्स तैयार करें, जैसे यूनिकॉर्न केक, चॉकलेट पॉप्स या मिनी बर्गर। {थीम के आधार पर मजेदार गेम्स और एक्टिविटीज प्लान करें। जैसे जंगल थीम पर ट्रेजर हंट या स्पेस थीम पर एस्ट्रोनॉट चैलेंज। {बच्चों को थीम से जुड़ा रिटर्न गिफ्ट दें, जैसे यूनिकॉर्न टॉय या सुपरहीरो के स्टिकर्स। {आजकल ईको-फ्रेंडली सजावट का भी ट्रेंड है। इसमें प्लास्टिक की जगह पेपर बैलून, जूट बैनर और री यूजेबल सजावट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *