लुधियाना| विद्या प्रयास सोसायटी एनजीओ की तरफ से तीसरा मेडिकल व रक्तदान कैंप 19 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री राम भक्त हनुमान मंदिर न्यू माधोपुरी में लगाया जा रहा है। कैंप को लेकर गौरव जैन, बाल कृष्ण तिवारी, ललित गोयल, अंकित जैन, गौरव गुप्ता की ओर से जिला भाजपा उपाध्यक्ष नवल जैन को निमंत्रण पत्र दिया गया। निमंत्रण लेते हुए नवल जैन ने कहा कि विद्या प्रयास सोसायटी द्वारा समाज हित के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय है। इस अवसर पर सुनील अरोड़ा, निपुण शर्मा, जसदेव तिवारी, सुरेश मिगलानी, सत्य नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।


