खाना नहीं बनाने पर पत्नी की पीट-पीट कर हत्या:बेटी ने रोका, तो उसे भी पीटा; पुलिस से कहा- बीमारी से मौत; शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा

शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक महिला की हत्या कर दी गई। बरहा गांव में खाना न बनाने को लेकर हुए झगड़े में पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को आरोपी पति दिनेश सिंह गोंड को गिरफ्तार कर लिया है। बीमारी बताकर पुलिस को गुमराह किया घटना के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी शांति बाई (35) बीमार थी और अचानक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और मौके पर पहुंचकर जांच की। शरीर पर चोट के निशानों से खुलासा मौके पर महिला के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए, जिससे पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। डॉक्टरों की रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मौत बीमारी से नहीं, बल्कि गंभीर चोटों के कारण हुई है। पूछताछ में पति ने कबूला जुर्म शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान उसने स्वीकार किया कि पत्नी से खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था, जो बढ़ते-बढ़ते हिंसा में बदल गया और मारपीट के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटी के रोकने पर भी नहीं माना पुलिस के अनुसार, घटना के समय आरोपी की नाबालिग बेटी भी घर में मौजूद थी। बच्ची ने अपने पिता को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माना। महिला की मौत के बाद आरोपी ने बच्ची को धमकाकर चुप रहने को कहा और किसी को जानकारी न देने की हिदायत दी। हत्या का मामला दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी गोहपारू थाना प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट और आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने दिनेश सिंह गोड के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *