यूडीए की सात करोड़ की जमीन पर कर रखा था कब्जा, बाउंड्रीवॉल गिराई, पाबंद भी किया

उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। बेड़वास स्थित 7 करोड़ की जमीन से बाउंड्रीवॉल तोड़कर कब्जा मुक्त करवाया। यह जमीन यूडीए की ही है। आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम बेड़वास में आराजी नंबर 2788, 2790, 2803 की 18115 वर्गफीट जमीन के पीछे बेड़वास निवासी कैलाश चौधरी की जमीन है। उसने अपनी जमीन पर बाउंड्री बनाने के दौरान यूडीए की जमीन को भी अंदर ले लिया। फिर लोहे का फाटक लगाकर अपने नाम का बोर्ड भी लगा दिया। करीब एक सप्ताह पहले ही यूडीए को इस संबंध में पता चला। इसके बाद चौधरी को नोटिस भेजा गया। उसने जमीन के दस्तावेज पेश नहीं किए। इस पर बुधवार को यूडीए की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। टीम ने सरकारी जमीन पर बनाई बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा अतिक्रमी को दोबारा कब्जा नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा, भू-अभिलेख निरीक्षक बाबूलाल तावड़, राजेश मेहता, प्रताप सिंह राणावत, पटवारी ललित पटेल के साथ ही होमगार्ड का जाब्ता भी मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *