साल 2025 में राजस्थान में घूमने के लिए ट्रेवल पाेर्टल ऑउट लुक ने सेंचुरी (वन्यजीव अभयारण्य) की सूची जारी की है। इसमें 9 सेंचुरी हैं। खास बात ये कि उदयपुर से सज्जनगढ़ और जयसमंद सेंचुरी काे ऑफ बीट यानी अनूठी या असाधारण वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के रूप में शामिल किया गया है। पाेर्टल ने इन दोनों अभयारण्यों में माैजूद वन्यजीवाें और वन संपदा का भी जिक्र किया है। सज्जनगढ़ सेंचुरी के लिए कहा गया है कि यह शहर के बीचाेबीच स्थित है। एरिया 5.19 वर्ग किलोमीटर में फैला है। इसमें चीतल-सांभर और तेंदुओं सहित अन्य वन्यजीवों को देखा जा सकता है। सेंचुरी के बीच में मानसून पैलेस सज्जनगढ़ भी बना हुआ है। इस ऊंचाई से पिछाेला, फतहसागर झील के सुंदर नजाराें के साथ शहर के चाराें तरफ फैली अरावली की पर्वतमालाएं देखने काे मिलती हैं। सेंचुरी में ट्रैकिंग के लिए ट्रैक भी बने हुए हैं। इन पर सैर के साथ जंगल काे करीब से देखा जा सकता है। यहां हर साल लाखाें की संख्या में पर्यटक आते हैं। कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व और चित्तौड़ की बस्सी सेंचुरी भी शामिल जयसमंद झील के बारे में यह लिखा: पोर्टल ने शहर से करीब 50 किमी दूर स्थित जयसमंद सेंचुरी के बारे में लिखा है कि इस झील में मगरमच्छ काे देखा जा सकता है। तेंदुओं और चीतल के झुंड भी इसके आसपास विचरण करते हैं। पर्यटकाें के लिए जीप सफारी की सुविधा है। पीलादर तालाब में प्रवासी पक्षियाें काे निहारा जा सकता है।


