पंजाब में आज वकीलों की हड़ताल:फतेहगढ़ साहिब में MLA के भाई पर वकील से मारपीट का मामला, पुलिस खिलाफ रोष

पंजाब में आज समस्त वकील भाईचारा हड़ताल पर है। फतेहगढ़ साहिब में नगर कौंसिल चुनाव के दौरान एक वकील पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस द्वारा सख्त एक्शन न लेने पर वकीलों में रोष है। खन्ना में पिछले 25 दिनों से वकील हड़ताल पर हैं और अब आज 16 जनवरी को पूरे पंजाब में वकील काम से दूर रहेंगे। घटना फतेहगढ़ साहिब की है, जहां नगर कौंसिल चुनाव के दौरान वकील हसन सिंह पर स्थानीय विधायक गैरी वड़िंग के भाई और उनके साथियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने रिवॉल्वर के बट से उनके सिर पर वार किया और तेजधार हथियारों से भी हमला किया। गंभीर रूप से घायल वकील को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खन्ना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजप्रीत सिंह अटवाल बोले..
खन्ना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजप्रीत सिंह अटवाल के अनुसार, पुलिस शहीदी सभा में व्यस्त होने का बहाना बनाकर कार्रवाई से बच रही थी। वकीलों ने डीजीपी पंजाब को पत्र लिखा और एसएसपी से भी मुलाकात की, जिन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन सियासी दबाव के कारण अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।हड़ताल के कारण अकेले खन्ना में ही रोजाना 500 से अधिक मामलों की सुनवाई प्रभावित हो रही है। 9 जनवरी को भी की थी देश व्यापी हड़ताल वकीलों ने 9 जनवरी को भी प्रदेश व्यापी हड़ताल की थी और फतेहगढ़ साहिब में एसएसपी ऑफिस के बाहर धरना दिया था। न्याय की मांग को लेकर अब आज 16 जनवरी को पूरे पंजाब के वकील एक बार फिर हड़ताल पर जाएंगे। यदि उनकी मांग को पूरा न किया गया तो संघर्ष तेज होगा और वकील भाईचारा सड़क पर उतरने को मजबूर होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *