नदबई में बारिश से बदला मौसम:तापमान 12 डिग्री पर पहुंचा, सरसों-गेहूं की फसलों को फायदा

नदबई में बुधवार शाम से जारी बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे हुई तेज बारिश ने वातावरण में और अधिक ठंडक घोल दी। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को सर्दी का अधिक एहसास हो रहा है। इस बारिश ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान माधो सिंह और धर्मेंद्र के अनुसार यह बारिश सरसों और गेहूं की फसलों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने बताया कि इससे फसलों को नई जान मिलेगी और अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, सुबह के समय स्कूल और कार्यालय जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बढ़ती ठंड के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *