धौलपुर में रात भर रुक-रुक कर हुई बारिश:किसानों को मावठ से फायदा, कक्षा 5 तक के स्टूडेंट्स की 18 जनवरी तक छुट्टी

पश्चिमी विक्षोभ के कारण धौलपुर में मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार रात 2 बजे से मेघ गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। जो रुक-रुक कर जारी है। आसमान में देर तक बिजली चमकती रही, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। शीतलहर को लेकर जिला कलेक्टर ने कक्षा 1 से 5 तक के स्टूडेंट्स की छुट्टियां 18 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। अन्य कक्षाओं के लिए स्कूल का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हो रही है। रबी सीजन में गेहूं, चना और मटर की फसलों को इससे विशेष लाभ मिला है। हालांकि सरसों और आलू जैसी फसलों को कुछ नुकसान की आशंका है। शीतलहर और बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम हो गई है और लोग घरों में दुबके हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी शीतलहर और बारिश की संभावना बनी हुई है। पूर्वी राजस्थान में यह मौसमी बदलाव पश्चिमी विक्षोभ का परिणाम है। जिसके लिए पहले से ही अलर्ट जारी किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *