बालोद| ग्राम मरारटोला (मोहला) में 2 जनवरी को तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय मानस नवरत्न विभूति अलंकरण महोत्सव होगा। इस अवसर पर मानस के क्षेत्र सहित पर्यावरण, समाज सेवा, साहित्य, कला एवं संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रदेश की विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। श्रीराम जननी माता कौशल्या सम्मान नूतन साहू रिसाली, पं. राजेंद्र प्रसाद शुक्ल सम्मान गुप्तेश्वर बघेल कोंडागांव, दादा बलीराम कश्यप सम्मान अजय मोटवानी कांकेर, दाऊ रामचंद्र देशमुख सम्मान स्व. श्याम चंद्रा सक्ति, संत कवि पवन दीवान सम्मान संत गोवर्धन शरण व्यास सिरकट्टी आश्रम गरियाबंद, स्वामी आत्माराम कुंभज सम्मान नेतराम साहू बेमेतरा, गजानंद देवांगन साहित्य सम्मान डॉ. पिसीलाल यादव गंडई, बंशी लाल भारद्वाज सम्मान राजेश सिन्हा, शशिकांत अवस्थी सम्मान कुंजलाल साहू को दिया जाएगा।


