युवाओं ने सुना पीएम का मन की बात कार्यक्रम

भास्कर न्यूज | उदयपुर उदयपुर विकासखंड अंतर्गत रामगढ़ मंडल के मतरिंगा पोलिंग बूथ में युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 129वें मन की बात कार्यक्रम को बृजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यस्थल पर ही सुना। यह वर्ष 2025 का अंतिम मन की बात कार्यक्रम रहा, जिसमें प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 की प्रमुख उपलब्धियों और वर्ष 2026 में आने वाली नई चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री के संबोधन को युवाओं ने ध्यानपूर्वक और उत्साह के साथ सुना। रामगढ़ मंडल के सभी बूथों में मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *