निजी स्कूल बनी क्रिकेट चैंपियनशिप की विजेता

बड़वानी | जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। रविवार को फाइनल मैच हरसुख दिगंबर स्कूल व उत्कृष्ट विद्यालय की टीमों के बीच हुआ। जिला क्रिकेट एसो. उपाध्यक्ष कालीचरण तिवारी ने बताया उत्कृष्ट विद्यालय की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए 15 ओवर में 77 रन बनाएं। जवाब में हरसुख दिगंबर स्कूल टीम ने 13 ओवर में 78 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीता। मैच के एंपायर इंदास आर्य व नैतिक पवार और स्कोरर यशराज शितोले थे। उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी टीम के कोच इंदु यादव, विजेता टीम हरसुख दिगंबर स्कूल के प्राचार्य डॉ. सतानंद दुबे, कोच सागर गवले, योगेश बागले, दुष्यंत चौहान, सागर बर्डे, कार्तिक गुर्जर, हर्ष चौहान ऋतिक सेन ने विजेता, उपविजेता, मेन ऑफ द सीरीज मोहम्मद साकिर, बेस्ट बैटर रितेश रोकड़े, बेस्ट बॉलर हर्षित यादव व मेन ऑफ द फाइनल अनमोल वर्मा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *