स्कूल के पास संचालित ईंट-भट्टा हटाने के लिए प्राचार्य ने दिया आवेदन

भास्कर संवाददाता | बड़वानी पाटी जनपद की ग्राम पंचायत बोकराटा की शासकीय हायर सेकंडरी, प्राइमरी व मिडिल स्कूल के बीच परिसर में चल रहे ईंट-भट्टा को हटाकर अन्य स्थान पर संचालित करने की मांग प्राचार्य माधवसिंह रावत ने ग्राम पंचायत को आवेदन देकर की। स्कूल के बीच परिसर में ईंट का निर्माण किया जा रहा है। इससे निकले वाले धुएं से स्कूल के बच्चे व शिक्षक परेशान हैं। परिसर में ही ईंट निर्माण एवं ईंट पकाए जाने से बच्चों एवं शिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में संचालक को भट्टा अन्य स्थान संचालित के लिए मौखिक रूप से कहा था लेकिन उसने कोई सुनवाई नहीं की। स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक 178 और प्राइमरी व मिडिल में 140 बच्चे दर्ज हैं। प्राचार्य के आवेदन देकर भट्टा हटवाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *