जालंधर| ब्यास क्रिकेट ग्राउंड में ब्यास क्रिकेट क्लब और टीएमसी क्लब के बीच एक रोमांचक टी-20 मुकाबला खेला गया। टीएमसी क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 164 रन बनाए। टीएमसी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अनंतप्रीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 84 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। ब्यास टीम की गेंदबाजी में प्रिंस ने 3 विकेट झटके, जबकि सतपाल, अभी और विकास ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्यास क्रिकेट टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 18 ओवरों में 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। ब्यास की ओर से प्रिंस ने 50 रन और सतपाल ने शानदार 68 रनों का योगदान दिया।


