रातू रोड फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से लगाए गए महंगे पेड़ और घास रखरखाव के अभाव में सूख गए हैं। इस साल उद्घाटन के दौरान लाखों रुपए की लागत से लगाए गए ये पौधे अब बदहाली की तस्वीर पेश कर रहे हैं। फ्लाईओवर के नीचे हरियाली विकसित करने के लिए विभिन्न प्रजातियों के सजावटी पौधे, घास और छोटे पेड़ लगाए गए थे, ताकि क्षेत्र की सुंदरता बढ़े और पर्यावरण को भी लाभ मिले। लेकिन देखरेख और निगरानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण अधिकांश पौधे सूख चुके हैं।


