26 दिसंबर से ट्रेनों का किराया बढ़ गया है। हालांकि पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में 215 किमी तक सफर करने पर यात्रियों की जेब पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन 215 किमी से दूर जाने पर जनरल किराए में 10 रुपए तो वहीं स्लीपर कोच में 1 पैसा यानी 100 किमी पर एक रुपए की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। वहीं मेल और एक्सप्रेस के नॉन एसी और एसी कोच में 2 पैसा प्रति किमी बढ़ जाएगा। इस तरह देखा जाए तो अब थर्ड एसी में दुर्ग से दिल्ली जाने के लिए 1670 रुपए किराया देना होगा। पहले यह 1640 रुपए था। इसी तरह दुर्ग से छपरा तक सफर करने के लिए 1420 रुपए चुकाने होंगे। पहले इसके लिए 1395 रुपए लगते थे। रायपुर रेलवे स्टेशन से रोजाना 122 ट्रेनें गुजरती हैं। इन ट्रेनों में 70 हजार यात्री सफर करते हैं। जानिए ट्रेन में कितना बढ़ा किराया


