रीवा में पंचायत चुनाव के लिए मतदान आज:जिला पंचायत वार्ड 16 और 2 सरपंच पदों के लिए वोटिंग; 2 जनवरी को होगी मतगणना

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 29 दिसंबर को पंचायत राज संस्थाओं के लिए मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। इसके बाद 2 जनवरी को वोटों की गिनती (मतगणना) की जाएगी। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के वार्ड क्रमांक 16 के लिए मतदान हो रहा है। इसके साथ ही जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा और जनपद पंचायत गंगेव की ग्राम पंचायत महमूदपुर में सरपंच पद के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। यहां होगी मतगणना जिला पंचायत रायपुर कर्चुलियान में मतदान सामग्री का वितरण जिला पंचायत कार्यालय रायपुर कर्चुलियान से किया गया और मतगणना भी वहीं संपन्न होगी। वहीं, जनपद पंचायत गंगेव में सरपंच एवं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान सामग्री का वितरण एवं मतगणना सीएम राइज संदीपन उमावि, गंगेव में की जा रही है। बिजली सप्लाई निर्बाध रखने के निर्देश कलेक्टर ने विद्युत अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए हैं कि मतदान एवं मतगणना के दिनों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि चुनावी प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *