फरीदकोट में भिड़े दो गुट:2 युवक घायल, पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद

फरीदकोट में काम करने के दौरान दो ग्रुपों में पैसे के लेनदेन को लेकर भिड़त हो गई. जिसमें एक ग्रुप के दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना बुधवार देर शाम को फरीदकोट के चहिल रोड स्थित ईंट भट्ठे की है। मजदूरों के एक ग्रुप ने इन दिनों भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों से बकाया पैसे लेने थे और जब वे पैसे लेने के लिए भट्ठे पर पहुंचे तो दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और इसमें पैसे मांगने आए मजदूर विक्की और बॉबी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस मामले में घायल मजदूर विक्की के पिता हंसराज ने बताया कि उनका बेटा विक्की और बॉबी अपने काम के पैसे लेने के लिए गए थे, लेकिन वहां पर प्रवासी मजदूरों ने उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे और दोनों को बेहोशी की हालत हालत में उठाकर अस्पताल में दाखिल करवाया। एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि यह झगड़ा पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ, जिसमें पुलिस द्वारा घायलों के बयान दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *