शाजापुर में विहिप ने बांग्लादेशी पीएम का पुतला फूंका:बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचारों के विरोध में किया प्रदर्शन

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में रविवार रात विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की प्रखंड इकाई ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में सामूहिक महाआरती के साथ हुई, जिसमें भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। महाआरती के बाद कार्यकर्ता रैली निकालकर मोहन बड़ोदिया बस स्टैंड पहुंचे। यहां उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला जूतों से पीटा और फिर उसका दहन किया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ उठाई आवाज पुतला दहन के बाद सभी कार्यकर्ता वापस श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर पहुंचे। यहां आयोजित सभा में जिले और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने हिंदू समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध वैश्विक समुदाय को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। इस प्रदर्शन में दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति की महिलाओं ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। यह पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *