तापमान बढ़ने के बावजूद सुबह छाया रहेगा कोहरा, दिन में राहत की उम्मीद

बोकारो शहर समेत आसपास के इलाकों में रविवार की अहले सुबह से घना कोहरा छाया रहा। सुबह करीब 9 बजे तक विजिबिलिटी 50 मीटर रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। कई इलाकों में 50 मीटर से अधिक दूरी तक साफ दिखाई नहीं दे रहा था। सड़कों पर चल रहे वाहन लाइट जलाकर चलते नजर आए, वहीं सुबह टहलने वाले लोग भी घरों में ही दुबके रहे। करीब 10 बजे के आसपास सूर्य निकलने के बाद कोहरे में धीरे-धीरे कमी आई और लोगों को राहत मिली। इस दौरान जिले का न्यूनतम तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इससे ठंड का असर बना रहा। वहीं, सुबह और शाम शीत लहर चलने से कनकनी भी बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। तापमान में इजाफे के बाद ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि तापमान बढ़ने के बावजूद सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका बनी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *