मेरठ में बर्थडे पार्टी में रिश्तेदार के घर पर बेटियों के डीजे पर डांस करने पर पिता भड़क गया। गुस्से में वह बेटियों का हाथ पकड़कर घर ले जाने लगा। इसी बीच उसके साले ने उसे मनाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में उसने साले के सीने में चाकू मार दिया। साला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। एक घंटे तक तड़पता रहा। अस्पताल ले जाते समय यूनुस की मौत हो गई। बीच-बचाव के दौरान भतीजा भी घायल हो गया। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और आरोपी जीजा सलीम (60) को पकड़ लिया। 37 साल के यूनुस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वारदात रविवार देर रात लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की है। जानिए पूरा मामला आरोपी अरेस्ट, परिवार में मातम पसरा
पुलिस ने आरोपी सलीम को मौके से अरेस्ट कर लिया और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सलीम और उसका साला यूनुस दोनों मजदूरी का काम करते थे। इस घटना के बाद यूनुस के परिवार में मातम पसरा हुआ है। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा- आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। ———————–
ये खबर भी पढ़ें
कानपुर में न्यूड कर युवक का मर्डर; मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा, 50 मीटर दूर बाइक और कपड़े पड़े थे
कानपुर में एक युवक को न्यूड कर उसकी हत्या कर दी गई। ईंट से कूंचा गया है। सोमवार को मॉर्निंग पर निकले लोगों ने पार्क में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मामला गोविंद नगर थाना के निराला नगर रेलवे ग्राउंड का है। बॉडी खून से लथपथ थी। पढ़ें पूरी खबर


