उज्जैन में घर के बाहर खेल रहे मासूम पर स्ट्रीट डॉग ने ऐसा हमला किया कि उसके गाल- नाक और गले पर बड़े घाव बन गए। बच्चे को गंभीर घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। उज्जैन में स्ट्रीट डॉग बाइट के मामले में तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को आगर रोड स्थित जैथल निवासी अर्जुन मालवीय का 4 वर्षीय पुत्र प्रियांशु घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह पतंग को लेने के लिए पास की गली में चला गया। यहां उस पर स्ट्रीट डॉग ने हमला कर दिया। प्रियांशु की आवाज सुनकर अपनी दुकान पर बैठे पिता और पड़ोसी दौड़े और उसे डॉग से छुड़ाया। तब तक डॉग ने मासूम को घायल कर चुका था। प्रियांशु को लहूलुहान देख परिजन चरक अस्पताल ले गए। यहां प्रियांशु के चेहरे और आंख पर गहरे जख्म देख डॉक्टरों टांके लगाकर भर्ती कर लिया। उज्जैन में लगातार स्ट्रीट डॉग राहगीरों और बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं। कोर्ट के आदेश के बाद भी नगर निगम की टीम ने अब एक प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। शहर में ऋषिनगर महानंदा, मोहन नगर, वसंत विहार कॉलोनी, आजाद नगर, संत नगर जैसे कई इलाकों में रोजाना डॉग हमले कर रहे हैं। ये खबरें भी पढ़ें… घर की चौखट पर मासूम पर स्ट्रीट डॉग का हमला ग्वालियर के नौगांव इलाके में साढ़े तीन साल का मासूम अभिमन्यु घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक स्ट्रीट डॉग ने उस पर हमला कर दिया। जिससे बच्चा बुरी तरह घायल हो गया।चीख-पुकार सुनकर घर के अंदर मौजूद मां दौड़कर बाहर आईं। उन्होंने देखा कि कुत्ता मासूम को नोंचने की कोशिश कर रहा था। आसपास मौजूद लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से अभिमन्यु को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया गया।पूरी खबर पढ़ें इंदौर में 25 करोड़ में ढाई लाख कुत्तों की नसबंदी इंदौर में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इंदौर हाई कोर्ट में 19 दिसंबर को जनहित याचिका के मामले में सुनवाई हुई। जिसमें नगर निगम ने 2.39 लाख से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी का दावा कर रिपोर्ट भी पेश की थी। बताया था कि नसबंदी का काम हर दिन जारी है। आंकड़े और मैदानी स्थिति में बड़ा अंतर मिला तो कोर्ट ने सवाल खड़े किए। कहा कि जब हम खुद वॉक करने निकलते हैं तो जगह-जगह आवारा कुत्ते नजर आते हैं।पूरी खबर पढ़ें


