आरएसएस पर राहुल के बयान पर राठौड़ का पलटवार:कहा- राम मंदिर और संघ पर टिप्पणी से देश की भावनाएं आहत

चूरू में गुरुवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने राहुल गांधी के आरएसएस पर दिए गए विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया की। राठौड़ ने कहा कि आरएसएस एक ऐसा संगठन है, जो अखंड भारत, भारतीय संस्कृति और हिंदू संस्कारों के लिए निरंतर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को आरएसएस की संस्कृति की समझ नहीं है और वे लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। राठौड़ ने राम मंदिर निर्माण पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि राहुल की इन टिप्पणियों से पूरे देश की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य देव हैं और उनके बारे में तोड़-मरोड़ कर बयान देना गलत है। राठौड़ ने यह भी कहा कि राहुल गांधी गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहेब संबंधी बयान को लेकर भी गलत नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण, प्रधान दीपचंद राहड़, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, भास्कर शर्मा और दीनदयाल सैनी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *