यादव प्रीमियर लीग के लिए समाज के होनहार खिलाड़ियों की लगाई गई बोली

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव यादव प्रीमियर लीग के लिए आठ टीमों ने यादव समाज के होनहार खिलाड़ियों का चयन किया। रविवार को माहेश्वरी भवन में खिलाड़ियों का ऑक्शन हुआ। बल्लेबाज, गेंदबाज, विकेट कीपर और ऑल राउंडर खिलाड़ियों की नीलामी की गई। जिसमें ज्यादा पाइंट के साथ खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। कुल आठ टीमों ने ऑक्शन में ऑनलाइन हिस्सा लेने वाले 120 खिलाड़ियों का चयन किया। हिस्सा लेने 300 रुपए शुल्क तय किया गया था। बेस प्राइज 2 हजार से 25 हजार तक बोली लगी। खिलाड़ियों की उन टीमों ने खरीदी की। जनवरी माह में स्टेट हाई स्कूल मैदान में यादव प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा खेली जाएगी। फिलहाल इसकी फाइनल तिथि निर्धारित करना बाकी है। ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मैदान को दुरूस्त किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है। स्पर्धा में केवल यादव समाज के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सामाजिक एकता के उद्देश्य से इस स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। रविवार को ऑक्शन प्रक्रिया में आठ टीमों के कोच, मैनेजर, शहर के यादव समाज के खिलाड़ियों सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। यादव समाज इसका आयोजन करेगा जिसमें प्रथम पुरस्कार 71 हजार एवं द्वितीय पुरस्कार 41 हजार रुपया रखा गया है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। बेस प्राइज 2 हजार से 25 हजार तक बोली लगी: ऑक्शन में 1 लाख पाइंट की लिमिट में बेस प्राइज 2 हजार से 25 हजार तक बोली लगी। शाम 6 बजे तक अपने आधे से ज्यादा पाइंट खर्च कर कर इन टीमों ने 7 से 8 खिलाड़ियों की खरीदी की थी। इसके बाद ज्यादा पाइंट शेष होने पर अतिरिक्त खिलाड़ियों को खरीदा गया। मैच में सामने वाली टीम के खिलाड़ियों को ध्यान में रख रणनीति अनुसार अतिरिक्त खिलाड़ियों का खेलने का मौका मिलेगा सभी टीमों में शानदार खिलाड़ी शामिल हैं। लाला यादव की कृष्णा इलेवन, अमन यादव की रोध इलेवन, ऋतु यादव की मधुसूदन इलेवन, दुर्गा यादव एवं राधे यादव की गोपाल इलेवन, दुर्गेश यादव, हरीश यादव की श्याम इलेवन, लक्ष्मण यादव और हरीश यादव की कान्हा इलेवन, राकेश यादव की बांके बिहारी इलेवन, रितेश यादव की सुदर्शन इलेवन इन आठ टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इन टीमों ने 11 खिलाड़ियों सहित अतिरिक्त खिलाड़ियों का चयन किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *