छिंदवाड़ा के बुधवारी बाजार में चली निगम की जेसीबी:पोस्ट ऑफिस के सामने से हटाए ठेले-खोखे; अब ईएलसी चौक और नागपुर रोड पर होगी कार्रवाई

छिंदवाड़ा नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने सोमवार को शहर के मुख्य बाजारों में कार्रवाई की। टीम ने बुधवारी बाजार पहुंचकर पोस्ट ऑफिस के सामने लगे ठेले और खोखों को हटवाया। सड़क पर फैलाए गए सामान को भी जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई से पहले संबंधित क्षेत्रों में मुनादी (अनाउंसमेंट) कराई गई थी। दुकानदारों को खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया। इसके बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात बाधित कर रहे अतिक्रमण को हटा दिया। इन इलाकों में अब चलेगा अभियान अतिक्रमण दस्ते के प्रभारी दीपक बाघमारे ने बताया कि निगम आयुक्त के निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बुधवारी के बाद अब ईएलसी चौक, नागपुर रोड, इतवारी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भी कार्रवाई की जाएगी। शिकायत मिली तो तुरंत पहुंचेगा अमला नगर निगम आयुक्त सीपी राय ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिस भी इलाके से अवैध कब्जे की शिकायत मिलेगी, वहां तत्काल अमला भेजकर कार्रवाई की जाएगी। निगम ने दुकानदारों से अपील की है कि वे खुद ही अतिक्रमण हटा लें ताकि सख्ती से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *