‘मोदीजी सबको गर्लफ्रेंड बना लो’ बोलने वाली को घेरा:लखनऊ में लड़कों ने महिला का पीछा किया, कहा- हिंदुस्तान में मजाक न करना

मोदी जी सबको गर्लफ्रेंड बना लो… ये कहना एक मुस्लिम महिला को भारी पड़ गया। लखनऊ में कुछ लड़कों ने स्कूटी से युवक के साथ जा रही महिला का बाइक से पीछा किया। उसे गालियां देने लगे। युवक महिला से बार-बार कह रहे थे- तुमने मोदी जी को गाली क्यों दी। इस दौरान महिला कहती रही कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। पीछा कर रहे लड़कों ने उसे कुछ दूरी पर रुकवा लिया। कहने लगे- मास्क हटाओ। तुम लोग आतंकवादी हो। महिला ने कहा- मैंने गाली नहीं दी। मजाक किया था। मोदीजी तो औरतों के लिए इतना काम कर रहे हैं। उनको गाली क्यों देंगे? इस पूरे वाकये का वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो ठाकुरगंज इलाके का बताया जा रहा, लेकिन इसे लेकर पुष्टि नहीं है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… बोला- वायरल कर दो, ‘जय श्रीराम’ कमेंट करो एक युवक ने सोशल मीडिया पर महिला से जुड़ा ये वीडियो पोस्ट किया है। वह इस दौरान कुछ अपनी बातें भी कहता दिख रहा है। वह कह रहा- दोस्तों, इस वीडियो को वायरल कर दो। कमेंट में ‘जय श्रीराम’ लिखो। वहीं, वीडियो में दिख रहा है कि 2 लड़के महिला से अभद्रता कर रहे हैं और एक लड़का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। इस दौरान कई लोग खड़े होकर तमाशबीन बने रहे। वीडियो में जो सड़क दिख रही है, वह राष्ट्र प्रेरणा स्थल की ओर जाती है। दावा किया जा रहा है कि ये मामला पीएम मोदी के लखनऊ आने वाले दिन का है। महिला से जुड़े इस वीडियो को लेकर दैनिक भास्कर ने ठाकुरगंज थाना प्रभारी ओमवीर सिंह से भी बात की। इस पर उन्होंने कहा कि अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। ————————- ये खबर भी पढ़िए… बरेली में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम छात्रों को पीटा : लव जिहाद का आरोप लगाकर नर्सिंग स्टूडेंट की बर्थडे पार्टी में घुसे यूपी के बरेली में शनिवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक रेस्टोरेंट में जमकर बवाल किया। यहां एक नर्सिंग स्टूडेंट अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रही थी। ग्रुप में 6 लड़कियां और 4 लड़के थे। इनमें दो मुस्लिम स्टूडेंट थे। (पूरी खबर पढ़िए)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *