मिर्जा गालिब को समर्पित काव्य गोष्ठी आयोजित

बीकानेर| पर्यटन लेखक संघ महफिले अदब के तत्वावधान में होटल मरुधर हेरिटेज में आयोजित साप्ताहिक काव्य गोष्ठी में मिर्ज़ा गालिब की जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया गया। नगर के रचनाकारों ने अपने कलाम के माध्यम से गालिब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. डॉ. नरसिंह बिनानी ने मिर्ज़ा ग़ालिब को शायरी का बादशाह बताया। प्रोफेसर डॉ. बिनानी ने नए साल के स्वागत में कविता सुनाई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ शायर जाकिर अदीब ने ग़ालिब की जमीन में ग़ज़ल सुना कर वाह वाही लूटी। कार्यक्रम में असद अली असद, डॉ. जगदीश दान बारहठ, अमर जुनूनी, अब्दुल शकूर सिसोदिया, धर्मेंद्र राठौड़, धनंजय आदि ने भी कलाम पेश किया। संचालन डॉ. जिया उल हसन कादरी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *