भागवत में श्रीकृष्ण लीला का प्रसंग गूंजा

बीकानेर| मैया शाकम्भरी धाम, नत्थूसर बास, व्यास ढाणी के तत्वावधान में पुरानी गजनेर रोड स्थित जाट धर्मशाला में सोमवार को श्रीमद्‌भागवत कथा शुरू हुई। कथा से पहले मुख्य यजमान किशोर पड़िहार, टीमकचंद ने पूजन किया। कथावाचक पं. आशाराम व्यास ने पहले दिन की कथा में श्रीमद्‌भागवत का महात्म्य बताया। पं. व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं सहित विभिन्न प्रसंग सुनाए। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा दोपहर साढ़े बारह बजे से शाम साढ़े चार बजे तक प्रतिदिन होगी। ससे पहल कथा स्थल पर 26 दिसंबर से शुरू हुई नानी बाई रो मायरो की कथा की पूर्णाहुति रविवार को हुई। तृतीय दिवस कि कथा में पं. योगेश व्यास ने कहा कि सत्संग भाग्य के बिना नहीं मिलता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *