प्रत्येक कर्मचारी राज्य सरकार की नीतियों कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ाए: जेठानंद

बीकानेर| जोधपुर विद्युत वितरण निगम कर्मचारी मजदूर संघ के सुरोजी पुरोहित सभागार में 5वें प्रान्तीय महासम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहुजा ने कहा कि कार्यकर्ता कार्यक्रम, कोष एवं कार्यालय प्रत्येक संभाग के आधार तत्व होते हैं तथा सदस्यता समस्या समाधान संघर्ष की योजना, सामाजिक सरोकार प्रत्येक संगठन के अनिवार्य कार्यकर्ता होते हैं। इन तत्वों व कार्यक्रम के अभाव में संगठन की कल्पना साकार नहीं हो सकती है। विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी राज्य सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का तत्परता से कार्य करें। आपकी जायज मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मेरी स्वयं की है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महेश व्यास ने कहा कि कर्मचारियों के हितों के साथ कुठाराघात सहन नहीं किया जाएगा। संस्थापक रामकुमार व्यास ने महासंघ के लंबित 11 सूत्री मांग पत्र पर विस्तार से बताते हुए उपस्थित अतिथियों को अवगत करवाया। सचिवालय कर्मचारी संघ नेता अभिमन्यु शर्मा ने कहा कि सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। महासम्मेलन को प्रान्तीय अध्यक्ष अशोक जोशी, संगठन मंत्री मनोज रंगा, भूपेन्द्र भारद्वाज, राजेन्द्र चाहर, राजेश आचार्य ने संबोधित किया। इससे पूर्व महासम्मेलन का अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना की, दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में समस्त आगन्तुक अतिथियों का दुपट्टा ओढाकर, साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार व्यास ने किया। जिलाध्यक्ष धर्मपाल स्वामी ने आभार ज्ञापित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *