समाजसेवी ने जरूरतमंदों को दिए गर्म कपड़े

मनिका | प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चेचेंधा गांव में सोमवार को समाजसेवी निर्दोष कुमार ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही कनकनी और कड़ाके की ठंड को देखते हुए सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्रों का वितरण किया। शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए, जिन्हें ठंड से बचाव के लिए जरूरी कपड़े दिए गए।​समाजसेवी कुमार ने बताया कि इस सेवा कार्य में मनिका निवासी अजय प्रसाद का विशेष सहयोग रहा, जिनके माध्यम से गर्म वस्त्रों की व्यवस्था की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *