मकबूलपुरा रोड… लटकती बिजली की तारों से खतरा

अमृतसर| मकबूलपुरा रोड पर बिजली की तारें सड़क के काफी नीचे लटक रही हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। तारें इतनी नीचे हैं कि कोई भी भारी या सामान ढोने वाला वाहन इसकी चपेट में आ सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इन तारों को ठीक नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। – मनीष कुमार निवासी मकबूलपुरा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *