आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, आरोपी को छुड़ा ले गए परिजन

भास्कर न्यूज | अमृतसर असलहा एक्ट के आरोपी को पकने के लिए रणजीत एवेन्यू की पुलिस साहियां कलां उसके घर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लिया। उसके बाद आरोपियों के परिवार के सदस्य और अज्ञात युवकों ने पुलिस पर हमला करते आरोपी को छुड़वाकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान सिपाही अजमेर सिंह की वर्दी फाड़ दी और बंटन भी तोड़ दिए। इस मामले में थाना कंबोह की पुलिस ने आरोपी रणदीप सिंह के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 27 दिसंबर को थाना रणजीत एवेन्यू में तैनात थे। उसी दिन वह अपने साथी सिपाही जसबीर सिंह के साथ एक अन्य मामले में वांछित आरोपी रणदीप सिंह उर्फ मोटा निवासी सोहियां खुर्द को गिरफ्तार करने के लिए गए थे। जब पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची, तो रणदीप सिंह के साथ मौजूद उसके परिवार के सदस्यों और अज्ञात लोगों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इन लोगों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए आरोपी को जबरन पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। थाना कंबोह पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग से केस दर्ज कर लिया है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *