अमृतसर | रांझे दी हवेली चौक में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क पर पैचवर्क नहीं किया गया, जिसके कारण रोड की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पैदल चलने वालों के लिए भी यह सड़क खतरा बनी हुई है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि समय रहते सड़क की मरम्मत करवाई जाए ताकि किसी हादसे से बचा जा सके। -दिलदार सिंह, निवासी रांझे दी हवेली


