मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक से गिरे दो युवक, एक की मौत

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम ओड़ारसकरी मुख्य मार्ग पर टर्निंग के पास अनियंत्रित बाइक से गिरने के बाद सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से चुरामन साहू की मौत हो गई। वहीं ओमशंकर सिन्हा घायल हो गया। पुलिस के अनुसार ग्राम भिलाई निवासी ओमशंकर सिन्‍हा ने जानकारी दी है कि रविवार को गांव के चुरामन साहू के साथ काम के सिलसिले में बाइक से अर्जुन्‍दा गए थे। अर्जुंदा में काम होने के बाद दोपहर 3.15 बजे अर्जुन्‍दा से ग्राम भिलाई जा रहे थे। इस दौरान ग्राम ओड़ारसकरी भीषण सिन्‍हा के मकान के पास मेन रोड पर स्पीड की वजह से टर्निंग के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद दोनों गिर गए। चुरामन साहू के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। घटना की जानकारी देने के बाद शा‍सकीय अस्पताल अर्जुन्दा की एम्बुलेंस घटना स्थल मे पहुंची। चुरामन को शासकीय अस्पताल अर्जुन्‍दा ले गए। वहां चेकअप करने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित किया। अर्जुंदा थाने में बाइक चालक के खिलाफ धारा 106(1), 125(ए), 281, 184 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। ओवरस्पीड व लापरवाही की वजह से हादसा होने की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *