11 जनवरी को मोरहाबादी मैदान में होगा ‘राजधानी टुसू महोत्सव’

झारखंड का पारंपरिक व सांस्कृतिक पर्व टुसू ‘राजधानी टुसू महोत्सव-2025’ के रूप में 11 जनवरी को मनाया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजन समिति की बैठक डॉ. वीरेंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई। महोत्सव को आकर्षक रूप देने के लिए आयोजन समिति ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की है, बैठक में इस पर चर्चा हुई। महोत्सव के माध्यम से झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा व आदिवासी-मूलवासी पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की बात कही गई। इसका आयोजन झारखंडी भाषा खतियान संस्कृति समिति द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम अल्बर्ट एक्का चौक पर होगा। मुख्य अतिथि के रूप में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो व विशिष्ट अतिथि रांची लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो शामिल होंगे। इस वर्ष टुसू महोत्सव में टुसू प्रतिमा प्रदर्शनी, पारंपरिक नृत्य-संगीत, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां, झारखंडी व्यंजन स्टॉल व सांस्कृतिक झांकियां प्रमुख आकर्षण होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *