राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), क्षेत्र संकार्य प्रभाग (एफओडी) के तत्वावधान में सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय रांची में अनिगमित सेक्टर के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (एएसयूएसई) 2026 तथा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) 2026 के सुचारु संचालन को लेकर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य फील्ड स्तर पर सर्वेक्षण कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन वैचारिक, तकनीकी और परिचालन बदलावों से अवगत कराना था। रांची| विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में झारखंड ने पॉन्डिचेरी को 133 रनों के विशाल अंतर से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में झारखंड की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही लाजवाब रही। टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 368 रन का विशाल स्कोर बनाया। कुमार कुशाग्र ने शतकीय पारी खेलकर 105 रन बनाए। इसके अलावा अनुकूल राय ने 53 गेंदों में 98 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और उत्कर्ष सिंह ने 70 गेंदों में 74 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। पॉन्डिचेरी की ओर से पार्थ वाघाणी ने 55 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाबी पारी में उतरने के बावजूद पॉन्डिचेरी की टीम 41.4 ओवर में 235 रन पर ऑल आउट हो गई।


