कनेक्ट इंटरेक्ट क्लब ने गुरुवार को ‘मधुर सौहार्द’ नाम से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल के तहत स्टूडेंट्स ने सिटी पैलेस के गार्ड, महिला चिकित्सालय और रेड क्रॉस अस्पताल के मरीजों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं और उन्हें विशेष उपहार दिए। स्टूडेंट्स ने खुद अपने हाथों से लोहड़ी हैंपर तैयार किए, जिनमें पारंपरिक मिठाइयां जैसे रेवड़ी, गजक, तिल के लड्डू के साथ-साथ मूंगफली और पॉपकॉर्न भी शामिल थे। सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने गार्ड और मरीजों को गर्म मोजे भी भेंट किए। यह कार्यक्रम मात्र एक त्योहार का जश्न नहीं था, बल्कि इसके माध्यम से समाज में मानवता और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। इस पहल ने दिखाया कि कैसे युवा पीढ़ी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझती है और छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़ा बदलाव ला सकती है। कार्यक्रम ने सामुदायिक एकजुटता और परस्पर सहयोग के महत्व को भी रेखांकित किया।


