रांची जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगे जैक और सीबीएसई के छात्रों की सुविधा के लिए अनोखी पहल की गई है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर क्रैक द कोड-मैनेजिंग एग्जाम स्ट्रेस नाम से संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। गुरुवार को एसडीओ उत्कर्ष कुमार, डीईओ विनय कुमार, डीएसई बादल राज, सीबीएसई विशेषज्ञ एसएम ओमेर ने परीक्षा की तैयारी में लगे स्टूडेंट्स को सक्सेस टिप्स दिए।


