आश्रम रोड के मोड़ पर हादसे की आशंका

बेनूर| नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत बेनूर के आश्रित नऊपारा से आश्रम जाने वाली सड़क पर अनुपयोगी झाड़ियां उग आई हैं। इसके अलावा आश्रम जाने वाली सड़क पर तीन-चार जगह पर छोटी-छोटी मोड़ हंै। इस आश्रम सड़क से चार पहिया व दोपहिया वाहन भी आये दिन गुजरती ही रहती है। सड़क की इन मोड़ों पर कई वाहन चालक वाहन में लगे हॉर्न का उपयोग भी नहीं करते हैं जिससे अचानक कभी भी बड़ी दुर्घटना घटने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन को सड़क किनारे उगी हुई अनुपयोगी झाड़ियों को कटवाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *